थाना रानीपोखरी में महिला का पंखे में लटका मिला शव, पुलिस कर रही हत्या कि जांच

उत्तराखंड, देहरादून : मामला थाना रानीपोखरी का है जहां एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है ।

जिसमें सुनील थापा हाल निवासी गम्भीर सिंह का मकान, बीरपुर डाण्डी मोड, बडकोट, रानीपोखरी ने फोन सूचना दी कि उसकी पत्नी सुनीता थापा ने दरवाजा बन्द कर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है।

सूचना पर थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द मिला। पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और मृतका सुनीता थापा को, जो पंखे पर दुपट्टे का फन्दा लगाकर लटकी हुई थी। पुलिस ने महिला का शव नीचे उतारा।

मौके पर घटना की विडियोग्राफी, फोटोग्राफी की गयी तथा मृतका को 108 एम्बुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। मृतका सुनीता के शव को मोर्चरी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट मे रखवाया गया है। जहां शव का पंचनामा एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!