सरकार ने पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर जांच बैठाई

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर जांच बैठा दी है। युवा कल्याण निदेशालय ने देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार फैसला लेगी।

PRD के स्थापना दिवस के मौके पर पीआरडी जवानों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि अधिकारी उन्हें 24-24 घंटे काम कराते हैं। अधिकारी घर पर बर्तन मंजवाने के साथ ही कुत्ता घुमाने और घर के निजी काम भी कराते हैं।

पीआरडी जवानों ने इसकी शिकायत सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी की थी। सीएम ने जवानों से मिलने का वादा किया था।

यह मामला उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पीआरडी जवानों को सम्मान के साथ काम करने का अधिकार है। उन्हें अधिकारी के निजी कामों में नहीं लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!