कांग्रेस ने किया जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड,देहरादून : नगर निगम में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस जनों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इससे पहले सभी कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए उसके बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग उठाई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किया।

गोगी ने कहा कि नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है, उन अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य हो रहे हैं, लेकिन कछुआ गति से कार्य किया जा रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़के टूटी हुई है, लेकिन शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, और नगर निगम के निर्माण और अन्य कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ है। जमीनों को खुर्द किए जाने के मामले हो या फिर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतने के मामले हो, जनहित में इन सब की जांच करानी नितांत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!