भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप ,केस दर्ज

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत में एक अजीब दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंपावत केस दर्ज हो गया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।

शुक्रवार को जनपद के नजदीकी गांव की एक नाबालिग लड़की की मां ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर दुष्कर्म करने, डरा धमका कर मुंह न खोलने के आरोप में पोक्सो एक्ट 5/6 363,354,506,363,376 के तहत केस दर्ज कराया है।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां की ओर से तहरीर दी गई थी कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट किया गया है। जिसके बाद यह किसी को नहीं बताने के मामले में दबाव बना रहा था।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफतार करने में जुटी है।

जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी पिंकी वानी कर रही है।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष लंबे समय से नाबालिग बच्ची का शिकार बना रहा था

बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल रावत काफी लंबे समय से क्षेत्र में नाबालिग को अपना अय्याशी का शिकार बनाता आ रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भाजपा नेता पर मारपीट व अन्य मुकदमे हो चुके हैं और क्षेत्र में छवि खराब बताई जा रही है।

लोगों को अकसर सता का डर दिखाया जाता था।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुका है आरोपी

पूर्व में छात्र संघ पद सहित वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष, वर्तमान में पंचायत सदस्य के साथ-साथ भाजपा में एक महत्वपूर्ण पद पर मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहा था।

मामला गंभीर, आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो

इस मामले पर भाजपा नेता अनीता रावत ने कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर है।

आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे किसी भी व्यक्ति को अपनी पार्टी में स्थान नहीं देती है जो बच्चों के साथ यौन शोषण जैसा अपराध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!