पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने भेडों की अज्ञात बीमारी को लेकर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

त्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल

उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने भेड़ पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान की बात कही है। आपको बता दें कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र में आय का मुख्य साधन बागवानी और भेड़ पालन है। पिछले दिनों क्षेत्र के भेड़ पालक अपनी भेड़ों को चराने के लिए देहरादून के रायपुर क्षेत्र में आए थे। यहां पर उनके 300 से अधिक भेड़ों की किसी अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई। अक्सर परमिट लेकर उत्तरकाशी के भेड़ पालक देहरादून में अपनी भेड़ों को चराने के लिए आते रहते हैं। विधायक दुर्गेश लाल ने इस विषय को लेकर प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से भी मुलाकात की है। आने वाले दिनों में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!