कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची देहरादून

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची देहरादून

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा का आज देहरादून में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली, कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बूके भेंट करके उनका जोरदार स्वागत किया, पार्टी के प्रदेश प्रभारी के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं, कुमारी शैलजा का कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा समय के अभाव में कभी बस तो कभी पैदल मार्च के जरिए होगी, अहम मुद्दा यह है कि कांग्रेस जन राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय अनेकों मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जा रही है। कुमारी शैलजा का कहना है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनमानस अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, लेकिन भाजपा मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिशें में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है, लेकिन भाजपा मूल मुद्दों से ध्यान भटकाती आई है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को उठाने पर संसद चलने नहीं दिया जाता है और विपक्ष की आवाज को निरंतर कुचला जा रहा है। भाजपा के पांचो लोकसभा सीटों को जीते जाने के लक्ष्य पर कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा भले ही चुनाव को लेकर 400 पार का नारा लगाती रहे, लेकिन कांग्रेस उसकी जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!