केजरीवाल ने किये रामलला के दर्शन ,पंजाब के सीएम भगवत मान भी रहे मौजूद ।।।

22 जनवरी तारीख को प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों भक्तों ने अब तक भगवान श्री राम के दर्शन अयोध्या में कर लिए हैं। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर धर्म की राजनीति को लेकर हमलावर रही है, कई विपक्ष के नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने के बावजूद भी उन्होंने इस कार्यक्रम से किनारा किया था लेकिन जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव निकट आ रहे हैं विपक्ष के पार्टी के लोग भी खुद को हिंदू हितैषी बताने में गुरेज नहीं खा रहे हैं, जी हां जिन अरविंद केजरीवाल को अयोध्या तीर्थ क्षेत्र से प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण गया था लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार कर लिया था और कहा था वह परिवार के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और उन्होंने भगवान श्री राम के दर्शन किये । अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान और उनके परिवार ने भी रामलाल के दर्शन किये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!