यूट्यूब से हटा उत्तराखंड मशहूर गाना गुलाबी शरारा, जानिए क्या है वज

आपने पिछले दिनों उत्तराखंड का एक कुमाऊनी गीत जो पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा था गुलाबी शरारा वह तो जरुर सुना होगा, कुमाऊनी सिंगर इंदर आर्य के यूं तो बहुत सारे गाने ट्रेंडिंग पर चलते हैं लेकिन गुलाबी शरारा ने रिलीज होने के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आपको बता दें इंदर आर्य के इस जीत ने उत्तराखंड के संगीत जगत में बहुत कम समय में तहलका मचा दिया था।

इस जीत के गायक इंदर आर्य ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर दुख जाता है और उन्होंने कहा कितने कम समय में गीत ने 140 मिलियन व्यूज प्राप्त कर लिए थे लेकिन कुछ लोगों को मेरी कामयाबी पसंद नहीं आ रही है उनको यह नहीं पता कि इस गाने को बनाने में कितना समय लगता है और कितना मेहनत लगती है, गाना सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि पूरे उत्तराखंड के लोगों का है।

बिना यह जाने की कितनी मेहनत और कितना इन्वेस्टमेंट ऐसे गानों को बनाने में लगता है कुछ लोगों के द्वारा इस गाने पर यूट्यूब के जरिए कॉपीराइट दिया गया जिससे मुझको बहुत ठेस पहुंची है। आपको बता दें इस गाने को एक यूट्यूब चैनल ने कॉपीराइट स्ट्राइक भेजी जिसमें उनका यह कहना है कि इस गाने की धुन उनके गाने से मिलती-जुलती है। यह गाना उत्तराखंड के अब तक के गानों में सबसे ज्यादा व्यूज पानी वाला गाना था और बॉलीवुड के बड़े सितारों समेत कई अंतरराष्ट्रीय इंफ्लुएंसर्स ने इसमें अपनी रियल बनाई थी जिसके चलते यह गीत ग्लोबली फेमस हुआ था।

इस जीत पर स्ट्राइक आने से कहीं ना कहीं उत्तराखंड के लोग और इंदर आर्य के फैंस में भी निराशा बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के एक मशहूर पुराने गायक ने युटुब स्ट्राइक भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!