सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय तक इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

यह बस सेवा सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कर्मियों को सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को सचिवालय से सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम के लिए यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि इस बस सेवा से सचिवालय कर्मियों को लाभ होगा और साथ ही देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

यह बस सेवा सचिवालय कर्मियों के लिए एक बड़ी सुविधा है और इससे उन्हें समय और धन की बचत होगी।

यह देहरादून शहर में इलेक्ट्रॉनिक बसों की शुरुआत है और उम्मीद है कि भविष्य में शहर में और अधिक इलेक्ट्रॉनिक बसें शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!