उत्तराखंड की मशहूर कलाकार गीता उनियाल का आकस्मिक निधन

देहरादून: उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा गीता उनियाल के आकस्मिक निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर है । जी हाँ, आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन उत्तराखंड की मशहूर कलाकार गीता उनियाल का ब्रेस्ट कैंसर से आकस्मिक निधन हो गया है। आपको बता दें गीता पिछले काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई से जूझ रहीं थी । गौरतलब है कि उन्होंने एक बार कैंसर का इलाज अपने बलबूते करा लिया था और वो स्वस्थ भी हो गईं थी, लेकिन 2020 में कैंसर ने उन्हें फिर से जकड़ लिया था जिससे उनका हौसला टूट सा गया था क्योंकि आर्थिक तौर पर भी वह कमजोर पड़ने लगीं थी , लेकिन कहते हैं ना पहाड़ की नारियां पहाड़ के बराबर हौसला रखती हैं ,फिर उन्होंने खुद को कठोर बनाकर, परिस्थितियों को नजरअंदाज कर अपना इलाज फिर से शुरू करवाया लेकिन उनका यह पहाड़ सा हौसला कैंसर जैसी भयानक बीमारी के आगे हार गया जिसके चलते उन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक का माहौल है।

एक नज़र उनके करियर पर

आपको बता दें गीता पिछले 20 सालों से उत्तराखंड फिल्म जगत में कार्य कर रही थी और साथ ही वो उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के क्षेत्र में भी सक्रिय रहतीं थी। 2004 में वो साल था जब उन्होंने अपनी पहली एल्बम की थी। उसके बाद लगातार में उत्तराखंड की कई गढ़वाली फिल्मों और एल्बम में काम करती रहीं। उत्तराखंड के 200 से ज्यादा एल्बम में काम कर चुकी गीता उनियाल का ये सफ़र काफी चुनौतियों से भी भरा था, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें नयी दिशायें दी। फिल्म ‘भुली-ए- भुली’ में शानदार अभिनय सबके दिल और दिमाग में उत्तर गया। इससे पहले भी उन्होंने, फ्योंली जवान ह्वेगे, भगत और घंडियाल, ब्यो, पीड़ा, संजोग अभी जग्वाल कैरा, फिल्मो में भी काम किया इतना ही नहीं उन्होंने ‘द हैवोक’ नाम की हिंदी फिल्म में भी काम किया। गीता जी की सुपरहिट एल्बम में सकला, खुद, नोनी भावना, छकना बांद, शुभागा, स्याली रौशनी, बिजुमा प्यारी, सुनीता स्याली, बिंदुली, बबिता, त्यारा सों, आंख्यों की तीस, जुन्याली रात और भी बहुत सारी एल्बम शामिल है। लोक संस्कृति और कलामंच के लिए किये गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं, 2009 में पर्वतीय बिगुल की और से बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस के हिलीहुड सम्मान से नवाजा गया, जबकि 2010 में फिल्म पीड़ा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का सामान मिला, इसके अलावा उन्हें ‘युफा अवार्ड 2017’ बेस्ट एक्ट्रेस से भी सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!