“बंटी-बबली” बने कपल: दिल्ली में कार चोरी गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के जनकपुरी इलाके से “बंटी और बबली” फिल्म से प्रेरित होकर कार चोरी करने वाले एक जोड़े को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप मुन्ना (27 वर्ष) और रीना (27 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों दिल्ली के पालम इलाके के रहने वाले हैं.

फिल्मी स्टाइल में कार चोरी: दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक व्यक्ति को लिफ्ट दी थी, जिसने बाद में उसकी कार लेकर फरार हो गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली.

पूछताछ में, आरोपियों ने बताया कि वे फिल्म “बंटी और बबली” से प्रेरित थे और उन्होंने इसी तरह से कार चोरी करने की योजना बनाई. चोरी की गई कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के आदी थे और उनके पास अपना किराया देने के लिए भी पैसा नहीं था, इसलिए उन्होंने यह अपराध किया. इस गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि शहर में इस तरह की अन्य घटनाओं को रोका जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!