कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट ,गणेश गोदियाल को पौड़ी लोकसभा से उतारा मैदान में

कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.  कांग्रेस ने उत्तराखंड से अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें पौड़ी लोकसभा सीट से गणेश गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया है जबकि हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभी सस्पेंस बरकरार रखा है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को भी चूरू से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.

निर्वाचन आयोग कभी भी आगामी आम चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

इस लिस्ट में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है तो बीजेपी से सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

इसके अलावा जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालौर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!