कट्टा ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, भ्रष्टाचार के मामले में गए जेल

दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री को कल देर रात तड़के गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी नौ समन भेज चुका था लेकिन केजरीवाल एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। कल देर शाम ईडी के जॉइंट डायरेक्टरेट की मौजूदगी में केजरीवाल से 2 घंटे पूछताछ की गई और ईडी के अफसर के द्वारा मुख्यमंत्री का आवास भी खंगाला गया। वही मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर पहुंचे और उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा यह लोकतंत्र की हत्या है।

वहीं अरविंद केजरीवाल की रात प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में बीती , आज ईडी अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग करेगी । यह शराब घोटाले मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया , आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और के .सी.आर की बेटी के कविता भी गिरफ्तार हो चुकी है।

इस गिरफ्तारी के साथ अरविंद केजरीवाल के नाम में अनोखा रिकार्ड भी स्थापित हो गया है जी हां अरविंद केजरीवाल पहले सिटिंग मुख्यमंत्री हैं जिन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए ईडी के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!