मुरादाबाद में वाहन पलटने से देहरादून के सर्फा कारोबारी के परिवार के 4 लोगों की मौत ,2 गंभीर रूप से घायल।

मुरादाबाद मेंकार पलटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत, देहरादून का रहने वाला है परिवार

दुःखदः मुरादाबाद में वाहन पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुरादाबाद में वाहन के पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना

कांठ इलाके में सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब हादसे का पता चला।

हरिद्वार हाईवे पर हुए हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। वह मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। जान गंवाने वालों की पहचान संगीता रस्तोगी, आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) तौर पर हुई है। वह देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर 13 जी मोहल्ला डांडीपुर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!