दुर्लभ खगोलीय घटना! अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत खास है! जी हां, आज यानी 8 अप्रैल, 2024 को उत्तरी अमेरिका में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण का नज़ारा देखने को मिलेगा.

दुर्लभ खगोलीय घटना! अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है. यह घटना कुछ ही मिनटों के लिए होती है और इसे देखने के लिए विशेष चश्मों या सोलर फिल्टर की जरूरत होती है, नंगी आंखों से इसे देखना खतरनाक है.

इस बार के ग्रहण को “ग्रेट अमेरिकन इक्लिप्स” (महान अमेरिकी ग्रहण) भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसका मार्ग उत्तरी अमेरिका के एक बड़े हिस्से से होकर गुजरेगा. अमेरिका के 15 राज्यों और कनाडा के पूर्वी इलाके इस दुर्लभ घटना के प्रत्यक्षदर्शी बनने का मौका पाएंगे.

भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे के आसपास ग्रहण शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, यह घटना भारत से दिखाई नहीं देगी.

अगर आप विदेश में हैं या ग्रहण देखने के लिए भाग्यशाली स्थानों में से किसी एक स्थान पर हैं, तो सुरक्षा का ध्यान रखें और विशेष चश्मों का इस्तेमाल करके इस खगोलीय नज़ारे का आनंद लें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!