मोदी दौरे पर कांग्रेस का प्रहार

मोदी दौरे पर कांग्रेस का प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में दूसरा चुनावी दौरा ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में हुआ है। जहां उन्होंने अपने विकास कार्यों व नीतियों का बखान किया वहीं कांग्रेस ने उन्हें अंकिता भंडारी मामले पर घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उसी ऋषिकेश में चुनावी रैली कर रहे हैं, जहां उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ। लेकिन प्रधानमंत्री ने उस पर एक शब्द तक नहीं कहा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंकिता भंडारी हत्या पर एक शब्द तक नहीं कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही भाजपा इससे बचती आई है इसके चलते प्रधानमंत्री भी इसपर चुप्पी साधे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!