निर्वाचन आयोग के निर्देश: महिला एवं PwD मतदाता केन्द्रों की स्थापना

उत्तराखंड के निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में 11 अप्रैल 2024 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जहां प्रत्येक विधानसभा में महिला बूथ और PwD प्रबंधित मतदाता केन्द्र की स्थापना के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

निर्वाचन आयोग के निर्देश: महिला एवं PwD मतदाता केन्द्रों की स्थापना

इस बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि मार्डन बूथ पर सभी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध रहें और बूथों को मानकों के अनुसार साज-सज्जा करते हुए आकर्षक बनाया जाए। मार्डन मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्मिक तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मूलभूत सुविधाएं जैसे पार्किंग स्थल, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, व्हीलचेयर, मोबाइल बैरिकेट्स/अलग प्रवेश द्वार आदि की व्यवस्था निर्वाचन आयोग की गाईडलाइंस के अनुसार स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, एलडीएम संजय भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!