15 अप्रैल से कसिगा स्कूल में क्रिकेट का महासमर

देहरादून : कसिगा स्कूल का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा हुआ नहीं है , जब भी देहरादून में अच्छी क्रिकेटिंग सुविधा प्रदान की बात होती है तो कसिगा स्कूल और रमेश बत्ता का नाम जेहन में आता है।

देश के नामी स्कूलों में शुमार कसिगा स्कूल इस वर्ष भी ऑल इंडिया पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है । कसिगा के चेयरमैन रमेश बत्ता का क्रिकेट प्रेम किसी से छुप नहीं है वह खुद भी अच्छे क्रिकेटर रह चुके हैं । शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कसिगा स्कूल का हमेशा से प्रयास रहा है कि देश को अच्छे क्रिकेटर्स दे सकें और खिलाड़ियों को अच्छी क्रिकेटिंग सुविधा प्रदान कर सकें , उन्होंने कहा कसिगा स्कूल 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छठे अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें देश भर के 16 स्कूल प्रतिभा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कसिगा स्कूल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों वाला मैदान है और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इस ओवल ग्राउंड में विजय हजारे और रणजी के मुकाबले होते हैं । उन्होंने कहा इस बार टूर्नामेंट में प्रतिभा करने के लिए उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश ,बिहार ,हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली राज्यों की 16 टीमें प्रतिभा कर रहे हैं। उद्घाटन मैच कसिगा स्कूल के मैदान में द एशियन स्कूल और वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रतिभा करने के लिए देश के नामी स्कूल आएंगे जिनमे ग्वालियर का सिंधिया स्कूल समेत मसूरी का वुडस्टॉक स्कूल भी शामिल होंगे।

Match fixtures

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!