“उत्तराखंड में होम वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्शाह”:निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरूषोतम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरूषोतम राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रूबरू हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर की गई तमाम व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा की।

"उत्तराखंड में होम वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्शाह":निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरूषोतम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार राज्य में पोस्टल वोटिंग बहुत अच्छा हुआ है। अब तक हो वोटिंग 94.73 प्रतिशत हो चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम 95 प्रतिशत पार कर लेंगे। राज्य के सरकारी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी इस प्रक्रिया में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। पोर्टल व अन्य माध्यमों से आ रही तमाम शिकायतों का निस्तारण भी तेजी से किया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों सहित अन्य द्वारा मांगी जा रही परमिशन दिये जाने पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता को लेकर प्रदेशभर में अभियान जारी है। राज्य के सभी जनपदों में शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य के थानों की सुरक्षा में लगे पीआरडी और होमगार्ड के जवानों को भी मतदान ड्यूटी का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही शादियों में बसों की दिक्कतों को देखते हुए 160 बसों को रिपेलेस कर दिया गया है। इनको चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। राज्य में 92 महिला बूथ बनाये गये हैं। 23 मॉडल बूथ भी बनाये गये हैं। पीडब्लूडी मैनेज बूथ 68 बनाये गये हैं और वेबकॉटिंग 5892 बूथों में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!