वोडाफोन आइडिया को 6 से 9 महीनों में 5G सेवाएं शुरू करने की उम्मीद

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया (Vi) के यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही देश में 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी का कहना है कि उम्मीद है कि 6 से 9 महीनों के अंदर चुनिंदा शहरों में Vi यूजर्स 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया को 6 से 9 महीनों में 5G सेवाएं शुरू करने की उम्मीद

फंड जुटाने के बाद शुरू होगा रोलआउट

Vi के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अक्षय मुंद्रा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी जनता से फंड जुटाने की योजना बना रही है और इस फंडिंग का एक मुख्य उद्देश्य 5G सेवाओं को रोलआउट करना है। उन्होंने कहा कि, “5G सेवा को रोलआउट करना कंपनी के आगे के महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और फंडिंग आने के बाद इसे शुरू करने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.”

Airtel और Jio से है पीछे

बता दें कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2022 में ही भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी थी। ऐसे में Vi अपने दोनों प्रतिस्पर्धियों से काफी पीछे चल रही है।

कंपनी को उम्मीद है कि फंड जुटाने के बाद जल्द ही 5G सेवाएं शुरू करने में सक्षम होगी। इससे Vi यूजर्स को भी हाई स्पीड इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!