सिडनी चर्च में खौफनाक हमला: पादरी पर हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

सिडनी के एक चर्च में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने से एक पादरी घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही दिनों पहले सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में भीषण चाकूबाजी हुई थी।

सिडनी चर्च में खौफनाक हमला: पादरी पर हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमला वेकली (Wakeley) इलाके के एक चर्च में हुआ। हमले में घायल हुए पादरी को बिशप मार मारी इमैनुएल (Mar Mari Emmanuel) बताया जा रहा है। हालांकि, उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं।

खबरों के मुताबिक हमले के दौरान चर्च में उपासना चल रही थी और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी चर्च के यूट्यूब चैनल पर की जा रही थी। इस हमले में अन्य तीन लोगों के भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिडनी में हुए इस चर्च हमले से शहर में दहशत का माहौल है। कुछ दिनों पहले ही हुए शॉपिंग सेंटर हमले के बाद अब यह घटना लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!