“देहरादून पुलिस ने फ्लैग मार्च के साथ शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया”

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु दून पुलिस ने कसी कमर। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों ने आज फ्लैग मार्च किया।

इस मार्च के माध्यम से दून पुलिस ने आम जनमानस को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को दिया गया कड़ा संदेश।

दून पुलिस ने यह मार्च आयोजित करने का उद्देश्य लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराना है। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है और मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूर्ण की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!