लोकसभा चुनाव की तैयारियां: देहरादून में पोलिंग पार्टियों की तरफ से बड़ी तैयारी

देहरादून, उत्तराखंड: प्रदेश में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां से पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी सभी सामग्री लेकर रवाना किया जा रहा है। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने बताया कि जनपद में 1880 मतदान केंद्र हैं, जिनके लिए पोलिंग पार्टियों को यहां से सामान एकत्रित कर अपने वाहनों के जरिए पोलिंग बूथ तक रवाना किया जा रहा है। मतदान के दिन के लिए बूथों पर सुरक्षा के सभी इंतजार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!