कोटक महिंद्रा बैंक को नए ऑनलाइन ग्राहकों को जोड़ने पर रोक

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक को 24 अप्रैल, 2024 को यह निर्देश दिया है कि वो तत्काल प्रभाव से अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहक बनाना बंद कर दे। इसके अलावा, बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है.

कोटक महिंद्रा बैंक को नए ऑनलाइन ग्राहकों को जोड़ने पर रोक

यह कदम RBI द्वारा बैंक के IT इंफ्रास्क्रक्चर और डेटा सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है. RBI ने पाया कि बैंक के IT जोखिम प्रबंधन और सूचना सुरक्षा गवर्नेंस में लगातार दो वर्षों से कमी है. जिसके चलते बैंक के डिजिटल बैंकिंग चैनलों में बार-बार व्यवधान उत्पन्न हुए हैं.

हालांकि, मौजूदा ग्राहकों को अभी भी बैंक की सेवाएं मिलती रहेंगी, जिनमें क्रेडिट कार्ड धारक भी शामिल हैं. RBI का कहना है कि कोटक महिंद्रा बैंक को अपनी कमियों को दूर करने और अपने IT सिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए.

यह कदम उन लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकता है जो कोटक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन खाता खोलना चाहते थे. हालांकि, यह RBI का एक आवश्यक कदम है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैंकिंग प्रणाली सुरक्षित और मजबूत बनी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!