चरस की बड़ी बरामदगी, एएनटीएफ की कार्रवाई से दहशत

देहरादून, उत्तराखंड:एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जनपद चंपावत के पुलिस के साथ मिलकर भारी मात्रा में चरस की बरामदगी की है। इस कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम चरस बरामद किया गया है।

चरस की बड़ी बरामदगी, एएनटीएफ की कार्रवाई से दहशत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों की कीमत

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई लाखों रुपए की कीमत है। गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षों से चरस की तस्करी में रहा है।

अवैध नशे का बड़ा अंतर्राष्यीय नेटवर्क

गिरफ्तार अभियुक्त अवैध नशे का बड़ा अंतर्राष्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था। उसे एएनटीएफ की रडार पर था।

नशे की प्रवृति की रोकथाम

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्द कार्रवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम टीम द्वारा आज कार्रवाई करते हुए थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाही की है।

अभियुक्त की विवरण

अभियुक्त मुकेश चंद्र सेल्ला पुत्र कृष्णानंद सेल्ला, उम्र 43 वर्ष, निवासी गढ़कोट थाना चंपावत को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से करीब 1 किलो 362 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह यह चरस अपने गांव के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।

सुरक्षा के लिए अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड ने जनता से नशे से दूर रहने की अपील की है। वह किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!