नैनीताल में विकराल जंगल की आग, सेना को बुलाया गया नियंत्रण के लिए

नैनीताल: उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल नैनीताल में शुक्रवार को भीषण जंगल की आग भड़क उठी है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि राज्य सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी है।

नैनीताल में विकराल जंगल की आग, सेना को बुलाया गया नियंत्रण के लिए

खबरों के अनुसार, जंगल की आग हाईकोर्ट कॉलोनी के पास पहुंच गई है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं जिला प्रशासन ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।

चूंकि आग तेजी से फैल रही है, इसलिए राज्य सरकार ने भारतीय सेना से मदद मांगी है। सेना के जवान मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए हैं। वहीं भारतीय वायु सेना के Mi-17 हेलीकॉप्टरों को भी आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया है। ये हेलीकॉप्टर भीमताल झील से पानी लेकर आग पर बरसा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने नैनीताल झील में नौका विहार पर भी रोक लगा दी है ताकि हेलीकॉप्टर आसानी से पानी भर सकें। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं वन विभाग जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!