रायपुर में नशे में धुत युवक ने पुलिस कार चोरी की, परिजनों को सुपुर्द

रायपुर: आज दिनांक 28-4-2024 को सुबह लगभग सात बजे, पीएसी कैंप रायपुर के बाहर सड़क पर खड़े पीएसी वाहन को अमन भार्गव पुत्र दीपचंद शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला थाना रायपुर द्वारा एक पुरानी चाबी की मदद से स्टार्ट करके पीएसी कैंप रायपुर से कुछ दूरी तक ले गया। जब उसे जानकारी हुई कि यह पुलिस की गाड़ी है, तो गाड़ी को सड़क के किनारे छोड़कर चला गया।

रायपुर में नशे में धुत युवक ने पुलिस कार चोरी की, परिजनों को सुपुर्द

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि अमन भार्गव नशे का आदी है और मानसिक रूप से भी कमजोर है। इसके तहत, उसे धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया है और उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

परिजनों ने भी बताया कि अमन मानसिक रूप से कमजोर है, कोई काम धाम नहीं करता है और नशा करके इधर-उधर घूमता रहता है। इसके बाद परिजनों की काउंसलिंग भी की गई है ताकि अमन भविष्य में ऐसी गलतियों का दोहन न करे।

इस घटना के संबंध में जांच की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!