मामा ने किया रिश्तों को शर्मसार, नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म

थराली, चमोली:एक शर्मनाक घटना में, चमोली जिले के थराली तहसील में एक मामा ने अपनी 15 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता के परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह झूठ बोलकर भांजी को अपने साथ ले गया था कि उसके घर में जल्द ही एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है और भांजी को कुछ तैयारी में मदद करनी है।

21 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को अपने घर ले गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता घर लौटी तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। 27 अप्रैल को परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 28 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!