चारधाम यात्रा-2024 की तैयारियों पर पुलिस महानिदेशक की नजर

उत्तराखण्ड के मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, श्री ए0पी0 अंशुमान, ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें चारधाम यात्रा-2024 के दौरान यातायात को सुचारु एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।

चारधाम यात्रा-2024 की तैयारियों पर पुलिस महानिदेशक की नजर

इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की, जिनका कार्य होगा यातायात को सुचारु रूप से संचालित करना। इसके साथ ही उन्होंने निम्नलिखित निर्देश भी जारी किए हैं:

  1. सभी जनपदों में यातायात प्लान का प्रचार-प्रसार किया जाए और चारधाम यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए जाएं।
  2. क्षतिग्रस्त मार्गों को सही कराने के लिए समन्वय स्थापित किया जाए।
  3. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पी0ए0 सिस्टम स्थापित किया जाए।
  4. सभी जनपदों में सीसीटीवी कैमरों का ग्रीड बनाया जाए और उसकी फीड को पुलिस के साथ साझा किया जाए।
  5. यातायात प्रबंधन में ड्रोन का प्रयोग बढ़ाया जाए और उसकी फीड को जिला कन्ट्रोल रूम से जोड़ा जाए।
  6. चारधाम यात्रा में नियुक्त पुलिस बल के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
  7. बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को सतर्क किया जाए।
  8. चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा सम्बन्धी जानकारियों को विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शित किया जाए।
  9. सभी जनपदों के यातायात प्रभारी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।
  10. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
  11. चारधाम के दौरान घटित घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही संपादित की जाए।
  12. चारधाम में कार्मिकों की रोटेशन में डयूटीयां लगाई जाएं।
  13. साईबर फ्रॉड शिकायतों के लिए जनपद स्तर पर एक सेल बनाई जाए।
  14. यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी ने यात्रा के लिए सुविधाजनक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और सभी तैयारियों का समीक्षात्मक विश्लेषण किया। चारधाम यात्रा-2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!