चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्डतोड़ रेजिस्ट्रेशन ,10 मई को खुलेंगे कपाट।।

देहरादून : पहाड़ों में मौसम ने करवट बदल ली है । हिमाचल जम्मू कश्मीर समेत उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कल बर्फबारी हुई है। 10 में से चार धाम यात्रा के कपाट खुलने जा रहे हैं जिसको लेकर शासन प्रशासन ने तैयारियां पूर कर ली है। कल बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत हेमकुंड की ऊंची पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई इसी बीच चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं । बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 17. 88 लाख के रजिस्ट्रेशन हुए हैं । अब तक गंगोत्री के लिए 3,29,246, यमुनोत्री 2,92,193, केदारनाथ के लिए 6 लाख ,बदरीनाथ 5,33,518 और हेमकुण्ड साहिब के लिए 31,852 यात्रियों ने पंजीकरण कराए हैं । वही इस बार पर्यटन विभाग में सुधरो की संख्या 80 लाख से 1 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। पिछले वर्ष 54 लाख 80 हजार लोगों ने किए थे चार धाम के दर्शन किये थे । कल मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चार धाम यात्राओं को सुचारू रूप से चलने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन के चलते 25 मई तक वीआईपी पर रोक लगा दी है । रजिस्ट्रेशन ज्यादा होने के चलते आम श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर मुख्य सचिव ने यह फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!