दुखद ख़बर: नहीं रहे उत्तराखंड वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मुख्यमंत्री धामी के लिए त्यागी थी चंपावत विधानसभा सीट

दुखद ख़बर: नहीं रहे उत्तराखंड वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मुख्यमंत्री धामी के लिए त्यागी थी चंपावत विधानसभा सीट

देहरादून। दुखद खबर: उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज देहरादून में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।गहतोड़ी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका आज सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।गहतोड़ी चंपावत जिले के रहने वाले थे और उन्होंने 2017 से 2022 तक चंपावत विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 2022 में पुष्कर सिंह धामी जब खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे तब चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री धामी के लिए छोड़ दी थी इसके बाद उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी जीतकर चंपावत से विधायक बने थे। उसके बाद कैलाश गहतोड़ी को उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर नई जिम्मेदारी दी गई थी।

गहतोड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भट्ट, और कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया संदेश जारी कर कहा: “गहतोड़ी जी के निधन से उत्तराखंड को एक समर्पित नेता और कुशल प्रशासक खो दिया है। उन्होंने हमेशा राज्य के विकास के लिए काम किया और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”

गहतोड़ी के निधन से उत्तराखंड की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!