कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव हेतु आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

देहरादून, 06 मई 2024: देहरादून नगर निगम के चुनाव हेतु महानगर कांग्रेस द्वारा पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र लेने का सिलसिला जारी रहा है। आवेदन का सोमवार को दूसरा और अन्तिम दिन था। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनाव हेतु आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी

आवेदन की प्रक्रिया में भाग लेने हेतु कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए गोगी ने बताया कि निगम चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल है। गोगी ने कहा कि अब आगे आवेदनों की गहन स्क्रूटनी की जाएगी और इस क्रम में वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस तरह से सत्ताधारी दल के धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता लड़े उससे यह स्पष्ट हो गया है कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का संगठन जमीन पर बहुत मजबूत है।

निगम चुनाव में इस ताकत का सही दिशा में प्रयोग करने भर की देर है। मसूरी विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली ने कहा कि हमने मसूरी विधानसभा से समाज के सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया है ताकि सभी का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

गोदावरी थापली के अनुसार आवेदन के लिए समाज के सभी वर्गों से उत्साह दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!