दून अस्पताल ने बढ़ाई निगरानी

देहरादून: देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाल ही में हुई एक घटना ने अस्पताल प्रशासन को सतर्क कर दिया है। एक आरोपी ने अस्पताल इमरजेंसी में दो लोगों को बंदूक दिखाकर डराया और इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी भी कुछ समय पश्चात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

दून अस्पताल ने बढ़ाई निगरानी

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सीएमएस अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि पुलिस द्वारा गस्त को बढ़ाने के लिए कहा गया है, साथ ही पुरानी इमरजेंसी से पुलिस चौकी को नई इमरजेंसी में स्थापित किया गया है, इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि इससे दोबारा इस तरह की घटना अस्पताल में ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!