शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

मसूरी मार्ग पर एआरटीओ राजेंद्र विराटिया और सीओ मसूरी अनुज कुमार द्वारा दस मई रात को शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एल्कोमीटर से चालकों की जांच की गई जिसमें दो चालकों के शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन का चालान कर सीज कर दिया गया और चालक को गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा बताया गया इसके अलावा अन्य अभियोग में भी वाहनों के चालान किए गए।

चैकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी एम डी पपनोई भी सम्मिलित थे। समय-समय पर पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!