अभद्र टिप्पणी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार: पहाड़ की महिलाओं और उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करने वाला 25 हजार का इनामी जतिन चौधरी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया है। जतिन के खिलाफ उत्तराखंड के अंदर पूर्व में चार मुकदमे दर्ज हैं।

अभद्र टिप्पणी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड वासियों को अपमानित करने वाला जतिन उर्फ खाटू हरिद्वार जनपद का रहने वाला था। थाना वसंत विहार में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। देश छोड़कर भागने की सूचना के बाद पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए 25 हजार का इनाम भी जतिन के ऊपर रखा हुआ था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाईलैंड से वापस भारत आने पर उसे डिटेन करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल टीम का गठन करते हुए उसे आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

जतिन काफी शातिर किस्म का युवक है। उसके खिलाफ पूर्व में 307 जैसे दो मुकदमे एक हरिद्वार और एक देहरादून में दर्ज हैं। इसी तरह कल उसके ऊपर चार मुकदमे अभी तक दर्ज हुए हैं।

पहाड़ी समुदाय के लोगों के ऊपर सोशल मीडिया पर अश्लील अभद्र टिप्पणी करने के बाद उत्तराखंड के अंदर काफी आक्रोश लोगों के अंदर देखा गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। लेकिन जतिन थाईलैंड भागने में कामयाब रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!