चुनाव कार्यालय में बैठक: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनाव प्रचार की समीक्षा

नई दिल्ली, 19 मई। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के चुनाव कार्यालय में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित की गई थी, जिसमें प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चुनाव कार्यालय में बैठक: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की चुनाव प्रचार की समीक्षा

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करें और मनोज तिवारी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदाताओं को प्रेरित करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, दर्जाधारी कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राजेश शुक्ला, रवि रौतेला समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ और चुनाव प्रचार की रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मनोज तिवारी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करें और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!