देहरादून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! एम्स एमडी परीक्षा में नकल कराते 5 गिरफ्तार

देहरादून, 20 मई 2024: देहरादून पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में नकल कराने वाले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

देहरादून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! एम्स एमडी परीक्षा में नकल कराते 5 गिरफ्तार

इन गिरफ्तार आरोपियों में चौंकाने वाली बात ये है कि एम्स ऋषिकेश के दो डॉक्टर भी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान गैर-राज्य हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे छात्रों को मोबाइल फोन और टैब के जरिए सॉल्व्ड प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए.

ज पूछताछ में मुख्य आरोपी अजीत ने बताया कि उसने एम्स ऋषिकेश के ही डॉक्टर वैभव जेआर और डॉक्टर अमन को इन सवालों को हल करने के लिए 2-2 लाख रुपये में पेमेंट किया था.

बताया जा रहा है कि ये आरोपी गिरोह हर छात्र से एमडी की परीक्षा पास कराने के एवज में 50 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलते थे.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 3 टैबलेट, 3 मोबाइल फोन, 2 मेडिकल किताबें और एक लग्जरी कार (टाटा सफारी) बरामद की है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • अजीत पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह, निवासी मकान नंबर 540 सेक्टर 8 थाना जींद जिला जींद हरियाणा, उम्र 44 वर्ष
  • अमन शिवाच पुत्र अर्जुन, निवासी गली नंबर 18/10 विकास कॉलोनी रोहतक हरियाणा, उम्र 24 वर्ष
  • वैभव कश्यप पुत्र संजीव कश्यप, निवासी 260 अंबिका एनक्लेव सनौर पटियाला पंजाब, उम्र 23 वर्ष
  • विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल, निवासी 2/5 पटेल नगर जिला हिसार हरियाणा, उम्र 31 वर्ष
  • जयंत पुत्र प्रकाश, निवासी मकान नंबर 423 डिफेंस कॉलोनी जिला हिसार हरियाणा, उम्र 22 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • कोतवाली ऋषिकेश:
    • प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट
    • उप निरीक्षक विनेश कुमार चौकी प्रभारी एम्स
    • उप निरीक्षक नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश
    • उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद, उनियाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल
    • आरक्षक अमित कुमार
    • आरक्षक अशोक
  • एसओजी देहात टीम:
    • आरएस0 खौलिया, प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहात
    • हेड कांस्टेबल कमल जोशी
    • कांस्टेबल नवनीत नेगी
    • कांस्टेबल मनोज कुमार
    • कांस्टेबल सोनी कुमार

एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थान की परीक्षा में इस तरह की नकल का खुलासा होना एक गंभीर मुद्दा है. देहरादून पुलिस की इस सफल कार्रवाई से भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!