उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केदारनाथ, 19 मई 2024: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार ने आज रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंदिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए ताकि दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ न हो। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आज चार धाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का 10वां दिन है और प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां, जैसे बद्री केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग और सूचना विभाग, तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अविनाश वर्मा, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत सहित पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!