पुणे में लग्जरी कार की टक्कर से दो की मौत

पुणे में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कल्याणी नगर इलाके में करीब 3.15 बजे हुआ।

पुणे में लग्जरी कार की टक्कर से दो की मौत

मृतकों की पहचान आनिस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है। दोनों स्कूटी पर सवार थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे किसी पार्टी से लौट रहे थे।

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार मगरे ने बताया, “एक बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति की मौत हो गई, जब कल रात पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।”

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी नाबालिग है। हालांकि, पुलिस अभी भी उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है और उम्र का सत्यापन कर रही है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर कार चालक को पीटना भी शुरू कर दिया। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त कार की गति कितनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!