उत्तराखण्ड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीट पेपर लीक को लेकर कल करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

देहरादून, 8 जून 2024: उत्तराखण्ड स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूएसएफ) कल 9 जून को दोपहर 12 बजे देहरादून के प्रेस क्लब में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी।

उत्तराखण्ड स्टूडेंट्स फेडरेशन ने नीट पेपर लीक को लेकर कल करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस NEET परीक्षा पेपर लीक होने की चिंता को लेकर बुलाई गई है। फेडरेशन के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया इस मुद्दे पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करेंगे और सरकार से इस मामले की गहन जांच की मांग करेंगे।

इसके साथ ही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में NEET परीक्षा को लेकर छात्रों की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। फेडरेशन सरकार से इन समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह करेगा।

सभी मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होकर अपनी रिपोर्टिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!