This image has an empty alt attribute; its file name is image-36-1024x606.png

इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 13 जून 2024: आज दिनांक 13 जून 2024 को कांग्रेस भवन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री स्व. इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा हृदयेश के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।

इंदिरा हृदयेश की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि इंदिरा जी का राजनीति में पदार्पण एक शिक्षक नेत्री के रूप में हुआ था। 1974 में उनका पहला चुनाव विधान परिषद के लिए हुआ था और कुल चार बार वे विधान परिषद सदस्य रहीं।

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अंतरिम सरकार के दौरान वे राज्य की पहली नेता प्रतिपक्ष बनीं। 2002 में कांग्रेस सरकार बनने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालते हुए नवगठित उत्तराखंड राज्य की बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव रखी।

कुल तीन बार वे उत्तराखंड विधान सभा के लिए भी चुनी गईं। गोगी ने यह भी कहा कि स्व. इंदिरा जी एक प्रखर वक्ता और संसदीय नियमों और परंपराओं की गहन जानकार थीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अरुण रतूड़ी, देवेंद्र नौटियाल, ललित भद्री, दिनेश कौशल, सविता थापा, आदर्श सूँद, संदीप गोयल, सूरज छेत्री, वीरेंद्र पवार, हुकुम सिंह घड़िया, हरिंदर बेदी, अनुराधा तिवारी, चुन्नीलाल ढींगरा, राम बाबू आदि उपस्थित थे।

इंदिरा हृदयेश को महिला सम्मान दिवस के रूप में भी याद किया गया

इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि को कार्यक्रम आयोजकों ने महिला सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री सविता थापा ने कहा कि इंदिरा जी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और विकास के लिए आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि इंदिरा जी आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके जीवन और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!