बारिश में धुलने वाला है रोमांच! आज भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी रोमांचक होने वाला है. भारत और ऑस्ट्रेलिया आज सुपर 8 के अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट मैदान पर खेला जाएगा. हालांकि इस मैच के रोमांच पर बारिश की भी छाया बनी हुई है, मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई है.

बारिश में धुलने वाला है रोमांच! आज भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है. अफगानिस्तान और बांग्लादेश को लगातार दो जीत हासिल करने के बाद कोहली-रोहित की टीम ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश में है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद उनकी सेमीफाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है.

भारतीय टीम निश्चित रूप से चाहेगी कि वे इस मौके का फायदा उठाकर अपने चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दें. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी हार के बाद वापसी करने और सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत की तालाश में होगी.

बारिश अगर खेल में खलल नहीं डालती है तो दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.tunesharemore_vert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!