कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोलीं तिरंगा हमारी आन बान शान

तिरंगा है हमारी शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक – रेखा आर्या

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देहरादून के गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, पीआरडी स्वयंसेवक, और स्कूली बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल देशभक्ति से भर गया। कैबिनेट मंत्री ने इस यात्रा को देशभक्ति और एकता का प्रतीक बताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रध्वज हमारी आन-बान, शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं सभी से अपील करती हूँ कि 11-15 अगस्त तक अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लें। साथ ही, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें।”

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारा राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी को देशभक्ति के प्रति प्रेरित कर रहा है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक अजय अग्रवाल और अन्य विभागीय अधिकारी, पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!