कोलकाता हत्याकांड: डॉक्टरों का देशव्यापी विरोध, ओपीडी सेवाएं ठप ।

कोलकाता हत्याकांड: डॉक्टरों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं ठप

हल्द्वानी: कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। भारतीय चिकित्सा संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए आज पूरे देश में ओपीडी सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।

शनिवार को हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज और शहर के डॉक्टरों ने एक विशाल मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ शामिल हुए। प्रदर्शन रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर नैनीताल रोड शहीद पार्क में जाकर समाप्त हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार से महिला डॉक्टरों और स्टाफ के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट (CPA) को जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

देश भर में डॉक्टरों का रोष

कोलकाता की इस घटना ने देश भर के डॉक्टरों में रोष पैदा कर दिया है। डॉक्टरों का मानना है कि महिला डॉक्टरों और स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने सरकार से दोषियों सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है

#कोलकाताहत्याकांड #डॉक्टरोंकाविरोध #ओपीडीबंद #महिलासुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!