सावधान: देहरादून में असुरक्षित माहिलाएं , कैमरा कांड को लेकर महिला आयोग सख्त

देहरादून : देहरादून के प्रख्यात आनंदम रेस्टोरेंट में महिला बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद कहीं ना कहीं महिला सुरक्षा पर सवाल या निशान खड़े होते नजर आ रहे हैं। गौरतलब गुरुवार को नोएडा से आई एक अधिवक्ता ने जब रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में कैमरा पाया तब वहां हंगामा मच गया इसके बाद अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित करा जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने कल बिहार निवासी आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला आयोग सख्त

वही इस मामले में महिला आयोग ने भी अपना सख्त रुख अपनाया है, मामले का संज्ञान लेते हुए महिला आयोआयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मौके पर जाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी होटल-मॉल, रेस्टोरेंट आदि के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच संचालकों की जिम्मेदारी है। उनको समय-समय पर पड़ताल करनी चाहिए कि कहीं कोई कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस तो नहीं लगी है।उन्होंने इस मामले में एसओ को भी निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी के फोन और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की गहनता से जांच की जानी चाहिए, ताकि पता चले कि आरोपी कब से इस प्रकार की ऐसी हरकतें अंजाम दे रहा था। कहीं उसने वीडियो वायरल तो नहीं किया। वही उन्होंने महिलाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वह पब्लिक वॉशरूम और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल सतर्क होकर करें। आसपास जांच लें कि कहीं कोई कैमरा तो नहीं लगा है। यदि खुफिया कैमरा दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!