नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

दिनांक: 18 अगस्त 2024 उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून के आईएसबीटी बस स्टैंड पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।

घटना की जानकारी मिलने पर आयोग अध्यक्ष ने सुबह 6.30 बजे राजकीय बालिका निकेतन पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की। एसएसपी अजय सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया गया।

आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को निर्देश दिया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और जांच को जल्द पूरा किया जाए। पीड़िता के बयान पर मामले की जांच शुरू की गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पीड़िता की काउंसलिंग और मेडिकल जांच की जा रही है। बालिका निकेतन में सुरक्षित रखी गई किशोरी के परिवार से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी और सदस्य मौके पर मौजूद थे: एसएसपी अजय सिंह, सीओ प्रेमनगर रीना राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, और बाल कल्याण समिति के सद्श्य ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!