शर्मनाक : राजधानी देहरादून में पंजाब की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में धीरे-धीरे क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां बीती 13 अगस्त की रात को पंजाब की एक नाबालिग किशोरी के साथ अज्ञात लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया । खबर देहरादून से है जहाँ मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा रही है। वही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईएसबीटी परिसर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की रहने वाली किशोरी मुरादाबाद से यूपी रोडवेज की बस में सवार हुई थी। वो 13 अगस्त रात करीब दो बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची। आरोप है कि बस खाली होने के बाद करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को बस से उतारकर आरोपी चले गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली। कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आपबीती सुनाई। वही कमेटी के सदस्य शनिवार देर रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। वही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!