शर्मनाक : यूपी में अब लड़के भी सुरक्षित नहीं ? मेरठ में 30 लड़कों से कुकर्म का सनसनीखेज मामला

मेरठ 27 अगस्त  :  उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में हड़कंप मच गया है। मेरठ के मैनापुठी गांव में 30 लड़कों से भी ज्यादा के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। देश में कोलकाता रेप और मर्डर कांड समेत देश में हो रहे महिलाओं से कुकर्म के तमाम मामले सामने आ रहे हैं जिनको लेकर पूरे देश में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं अब मेरठ की इस घटना के बाद लड़कों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल मेरठ के मैनापुठी गांव का अजीत नाम का व्यक्ति गांव के दर्जनों युवकों के साथ को कम कर चुका है। यह मामला तब सामने आया जब आरोपी द्वारा बनाया गया उनका एमएस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अजीत परचून की दुकान चलाता था वह पहले युवकों को घर बुलाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाता था। फिर उसका अश्लील वीडियो बनाता था और इन अश्लील वीडियो के जरिए  युवकों को ब्लैकमेल  कर रंगदारी भी वसूलत था। आरोपी ने अपने कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ था जिसको वह अश्लील वीडियो बनाने के लिए प्रयोग किया करता था। आरोपी वीडियो दिखा कर युवकों का कई बार फायदा उठाकुर अप्राकृतिक संबंध बनाया करता था | आप है कि युवा पिछले 7 महीने से इन घिनौनी कृतियों को अंजाम दे रहा था|

ब्लैकमेल कर ऐंठ चुका है लाखों रुपए

गांव के ही दर्जन भर युवकों के साथ कुकर्म करके उसने ब्लैकमेल कर लाखों रुपये इकट्ठा कर लिए थे लेकिन जब युवकों ने रुपए देने बंद कर दिए तो फिर उसने वीडियो वायरल कर दिए और खुद गांव से फरार हो गया. गांव में वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई. मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्यवाही शुरू कर दी है. आरोपी का नाम अजीत चौहान है. आरोपी उनके साथ संबंध बनाता था फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उनसे खूब पैसे लेता था. लेकिन दिन-ब-दिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थी जिससे परेशान होकर लड़कों ने उसे पैसे देना बंद कर दिया. इसी बात से नाराज होकर अजीत ने पीड़ितों के तमाम वीडियो लीक कर दिए.

नशीला पदार्थ पिला कर देता था कुकर्मों को अंजाम

आरोपी अजीत युवकों को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों से अप्राकृतिक संबंध बनाया करता था|

7 महीने से चल रहा था अजीत के अप्रकृतिक संबंधों का खेल

दरअसल मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव का रहने वाला अजीत किराने की दुकान चलाता है. अजीत गांव के नाबालिग युवकों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. अजीत के घर में 70 साल की बुजुर्ग मां और पत्नी रहती हैं. वीडियो वायरल करने के बाद वो वहां से सहारनपुर भाग गया था. अजीत घर में ही एक किराने की दुकान चलाता है. घर में उसने एक प्राइवेट रूम बनाया हुआ था. इस रूम में सीसीटीर्व. था. इसी प्राइवेट कमरे में वो नाबालिगों को बुलाकर अनैतिक काम करता था. गांव में लगभग 7 महीने से या कहें उससे भी पहले से आरोपी ये गंदा काम कर रहा था, लेकिन किसी को पता नहीं चला. 19 अगस्त को पीड़ितों  की तहरीर पर इस मामले में आरोपी पर मुकदमा हुआ लेकिन थाना पुलिस ने आगे कोई एक्शन नहीं लिया. पूरे मामले में अबतक 6 पीड़ित सामने आए हैं जिनके साथ उसने अनैतिक काम किया है. आरोपी पर मुकदमा किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है. वहीं पुलिस जो वीडियो मिले हैं उनकी भी जांच की जा रही है. पीड़ितों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!