उत्तराखंड पीसीएस-2021 का परिणाम घोषित, नायाब तहसीलदार आशीष जोशी ने किया टॉप!

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लंबे इंतजार के बाद पीसीएस-2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सितारगंज निवासी आशीष जोशी ने टॉप किया है। वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत आशीष जोशी की यह चौथी बड़ी सफलता है। उन्होंने इससे पहले उत्तराखंड की दो और यूपी की एक परीक्षा भी पास की है।

अल्मोड़ा के वैभव कांडपाल द्वितीय और हल्द्वानी के पंकज भट्ट तीसरे स्थान पर

आशीष जोशी के बाद अल्मोड़ा के वैभव कांडपाल दूसरे और हल्द्वानी के पंकज भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपरों का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।

तीन चरणों में हुई परीक्षा

पीसीएस-2021 की प्री परीक्षा तीन अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम मई में घोषित किए गए थे। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित हुई और साक्षात्कार सहित अन्य प्रक्रियाएं अप्रैल से जुलाई तक चलीं।

1205 अभ्यर्थी हुए थे चयनित

प्री परीक्षा में 1205 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!