कांग्रेस नेता माहरा ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर लगाया सनातन धर्म के अपमान का आरोप

देहरादून : कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर हिंदू धर्म के लोगों आस्था को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भगवान शिव के बैल नंदी महाराज को लेकर उनियाल की टिप्पणी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नदी महाराज की पूजा अर्चना की जाती है और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर गलत टिप्पणी कर सनातन धर्म का अपमान किया है।
आनंद सिंह माहरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नंदी महाराज किसी काम के बैल नहीं हैं। माहरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का यह बयान शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि, नंदी महाराज की आस्था भगवान भोलेनाथ से जुड़ी हुई है क्या ऐसे में भाजपा से जुड़े हिंदुओं को सनातन धर्म का अपमान नजर नहीं आ रहा है? क्या बीजेपी से जुड़ा हिंदू धर्म के नाम पर सिर्फ राजनीति करना जानता है ?
कांग्रेस नेता आनंद मेहरा ने यह भी कहा कि प्रदेश में ना बहन बेटियां सुरक्षित है ना तो कोई कानून व्यवस्था है ना स्वास्थ्य व्यवस्था है अब ऐसे में भाजपा नेता ने बयान दिया है कि नंदी महाराज किसी काम के नहीं है अब ऐसी स्थिति में लगता है कि उत्तराखंड में देवी देवता भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सनातन धर्म पर आस्था रखती है और सनातन धर्म को मानती है और भाजपा की मानसिक स्थिति यदि सही है तो तत्काल सुबोध उनियाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!